30.9 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमदेश दुनियाUP chunav-2022: सायं 5 बजे तक 50.90 प्रतिशत मतदान

UP chunav-2022: सायं 5 बजे तक 50.90 प्रतिशत मतदान

सायं 5.00 बजे तक 50.90 प्रतिशत मतदान हुआ। फूलपुर में सबसे ज्यादा 57.28 प्रतिशत से अधिक तो उत्तर में सबसे कम 38.35 प्रतिशत मतदान किया गया। 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव -2022 के ५वें चरण में प्रयागराज जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू हुआ|छिटपुट घटनाओं के बाद मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रयागराज के 169 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। सायं 5.00 बजे तक 50.90 प्रतिशत मतदान हुआ। फूलपुर में सबसे ज्यादा 57.28 प्रतिशत से अधिक तो उत्तर में सबसे कम 38.35 प्रतिशत मतदान किया गया।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल दास नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह और रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी। वोट डालने से पहले सिद्धार्थ नाथ सिंह और उनकी पत्नी ने प्रयागराज के साईं बाबा मंदिर में पूजा की। सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रयागराज दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल दास नंदी ने मतदान करने से पहले शिव मंदिर में पूजा की। उसके बाद मां के पैर छूकर जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हुआ। फाफामऊ विधानसभा 254 के बूथ संख्या 148 पर ईवीएम मशीन खराब हुई। वहीं, शहर दक्षिणी विधानसभा 263 के बूथ संख्या 128 और 129 पर ईवीएम का बटन दबाने पर कोई लाइट नहीं जल रही थी। सपा ने दोनों मामलों की शिकायत चुनाव आयोग से की गयी|

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: 5वां चरण, तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें