28.2 C
Mumbai
Monday, August 10, 2026
होमदेश दुनियासिराज की छक्कों की हैट्रिक, भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता मैच!

सिराज की छक्कों की हैट्रिक, भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता मैच!

नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित की। 

Google News Follow

Related

9वें नंबर पर उतरे मोहम्मद सिराज ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित की।
इस पारी में निशान मदुष्का ने रविंदु रसनथा के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। मदुष्का 12 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रसनथा ने पसिंदु सूरियाबंदारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।

इस पारी में सूरियाबंदारा ने 71 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन जुटाए। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट गुरनूर बरार के हाथ लगा।

इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 357/6 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल ने कप्तान केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। पड्डिकल 18 चौकों के साथ 142 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि केएल राहुल ने 40 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मानव सुथार ने 41 रन बनाए। विपक्षी खेमे से रमेश मेंडिस और असंका मनोज ने 2-2 विकेट निकाले।

श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी 200/6 के स्कोर पर घोषित की। टीम ने 51 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद निशान मदुष्का ने पवन रत्नायके के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर टीम को संभाला।

इस पारी में निशान मदुष्का 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, जबकि निपुण धनंजय ने 46 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंजला बंडारा ने 35 रन बनाए। भारत के लिए गुरनूर बरार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

भारत को जीत के लिए 207 रन की दरकार थी। दूसरी पारी में भारत ने तेज शुरुआत की। शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 20.1 ओवरों में 105 रन जुटाए। गिल 7 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जायसवाल 46 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 61 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

भारत जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा था, लेकिन बाद में रनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। इस दौरान पंत ने 28 रन, जबकि रवींद्र जडेजा ने 22 रन (रिटायर्ड हर्ट) बनाए। ऐसा लगने लगा था कि यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

सिराज 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और रनों की गति बढ़ाई। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन की दरकार थी। सिराज ने केशरा नुवानथा की शुरुआती तीन गेंदों पर छक्के लगाकर रोमांचक जीत दिलाई। हालांकि, इसके बाद भी भारत ने बल्लेबाजी जारी रखी।

सिराज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर एक चौका लगाया और अंतिम बॉल पर सिंगल निकाला। सिराज 15 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में श्रीलंकाई टीम के लिए केशरा नुवानथा ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,772फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
326,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें