29 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
होमदेश दुनियापंजाब जीत से 'अति उत्साहित' आप गुजरात में 'तिरंगा यात्रा' शुरू करेगी  

पंजाब जीत से ‘अति उत्साहित’ आप गुजरात में ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू करेगी  

Google News Follow

Related

पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना दांव खेलने की प्लानिंग कर रही है। आप पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अप्रैल में यहां ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू करेगी। बता दें कि गुरुवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे में राज्य में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटें मिली है। हालांकि भारत एक लोकतान्त्रिक देश है सभी को  हर राज्य से चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन जनमानस की नब्ज पकड़े किसी भी पार्टी को कामयाबी नहीं मिलेगी।

आम आदमी पार्टी आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए अपनी योजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पंजाब में जीत दर्ज करने के बाद आप अब गुजरात में चुनावी अभियान शुरू करने की तैयारी करेगी। गुरुवार को एक ट्विटर पोस्ट में आप ने लिखा, ‘दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात ‘आप’ चाहता है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी अप्रैल में गुजरात में ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू करेगी। यह यात्रा गुजरात के सभी जिलों और ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब में उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा भागवत मान जल्द ही गुजरात का दौरा करेंगे।

राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद आप ने पंजाब को कांग्रेस से छीन लिया। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पंजाब की कुल 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की। कांग्रेस 18 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी जबकि शिअद गठबंधन चार पर था। भाजपा और उसके सहयोगियों ने दो पर जीत हासिल की थी। ऐसा लग रहा है कि आप और पार्टी के मुखिया कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। क्योंकि वह 2014 का लोक सभा चुनाव भूल चुके हैं ऐसा ही लग रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर  लगभग 45 दिनों की सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल लोक सभा चुनाव में कूद पड़े थे  और बनारस से नरेंद्र मोदी तब पीएम पद के उम्मीदवार घोषित किये गए थे के सामने खड़े हुए थे। और उन्हें करारी हार का मिली थी।

 ये भी पढ़ें

Assembly Counting -2022: उत्कृष्ट प्रदर्शन और बंफर जीत, जश्न में डूबे भाजपाई , पीएम पहुंचे पार्टी मुख्यालय

UP Counting-2022 : मोदीमय हुआ बनारस, आठों विधानसभा पर खिला कमल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,203फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें