29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाUP की वह सीट जहां से बीजेपी 1967 के बाद से कभी नहीं...

UP की वह सीट जहां से बीजेपी 1967 के बाद से कभी नहीं हारी

Google News Follow

बीजेपी ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में से चार में शानदार जीत हासिल की है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी पार्टियों को साफ कर सत्ता हासिल की है। वहीं, आदित्यनाथ योगी अपने आलोचकों को चुप कराने में कामयाब रहे हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के साथ योगी और बीजेपी के लिए होली एक सप्ताह पहले आ गई। बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटों पर जीत दर्ज की है।

बता दें कि सीएम योगी 2022 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ते हुए गोरखपुर शहर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया। बता दें कि सुभावती शुक्ला सीएम योगी के करीबी रहे उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी है। जो अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद सपा का दमन थामा था। यह पहली बार है जब आदित्यनाथ योगी  विधायक चुने गए हैं। इससे पहले, वह विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।

2017 में यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले  सीएम योगी 1998 से 2017 तक लगातार पांच बार गोरखपुर के सांसद थे। 26 साल की उम्र में आदित्यनाथ योगी सबसे कम उम्र के लोकसभा सांसद थे। 2017 के चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। इसके अलावा  सीएम योगी गोरखनाथ मठ के मुख्य पुजारी भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सीएम योगी की मुख्यमंत्री के रूप में किये गए उनके कार्यों की हमेशा तारीफ की है।

गौरतलब है कि, गोरखपुर सदर सीट बीजेपी का गढ़ रही है। जो जनसंघ के दिनों से पार्टी 1967 के बाद से कभी नहीं हारी। उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड बनने के बाद आदित्यनाथ योगी सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले यह कारनामा कांग्रेस के नेता एनडी तिवारी ने किया था।

अपनी जीत पर सीएम योगी ने विपक्ष हमला बोला उन्होंने कहा कि हम काम कर रहे थे, लेकिन वे  बड़े पैमाने पर गलत सूचनाओं का अभियान चला रहे थे। आदित्यनाथ  योगी ने कहा कि राज्य की विशालता को देखते हुए सभी की नजर यूपी पर है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बहुमत से जिताने के लिए मैं लोगों का शुक्रिया ऐडा करता हूं।

ये भी पढ़ें 

पंजाब जीत से ‘अति उत्साहित’ आप गुजरात में ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू करेगी  

Assembly Counting -2022: बंफर जीत, जश्न में डूबे भाजपाई, पीएम पहुंचे पार्टी मुख्यालय

बुलडोजर रिटर्न्स’: मुंबई में BJP नेता संजय जयस्वाल के नेतृत्व में मना जश्न

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें