26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबुलडोजर रिटर्न्स': मुंबई में BJP नेता संजय जयस्वाल के नेतृत्व में मना जश्न

बुलडोजर रिटर्न्स’: मुंबई में BJP नेता संजय जयस्वाल के नेतृत्व में मना जश्न

Google News Follow

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती अब अंतिम दौर में है। पंजाब को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में दोबारा सत्ता में लौटी है। इस बीच, उत्तर प्रदेश में ‘बुलडोजर रिटर्न्स’ की धमाकेदार इंट्री हुई है। सीएम योगी ने गोरखपुर शहर से एक लाख दो हजार वोटों से जीत दर्ज की है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में सीएम योगी को ‘बुलडोजर वाला बाबा’ भी लोग कहने लगे हैं। यह बुलडोजर उत्तर प्रदेश के अपराधियों पर खूब चला। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में ही नहीं, मुंबई के भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर को लेकर रैली निकाली और जश्न मनाया।

इस शानदार जीत पर, कांदिवली पूर्व विधानसभा से विधायक अतुल भातखलकर के जनसंपर्क कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर बैठकर जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाए इस दौरान कांदिवली विधानसभा के महासचिव संजय जयस्वाल भी मौजूद थे। कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट से विधायक अतुल भातखलकर ने उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यूपी में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी तहेदिल से तन मन धन से पार्टी के लिए कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया।

वहीं, कांदिवली विधानसभा के महासचिव संजय जयस्वाल ने भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और पार्टी कार्यकर्ता देश सेवा में लगे हुए हैं। बीजेपी का हर कार्यकर्ता कोरोना काल में जनता के साथ खड़े रहे और हमेशा कठिन समय में खड़ा रहेगा। इस जश्न में कांदिवली विधानसभा के महासचिव संजय जयस्वाल के साथ  नगरसेवक शिवकुमार झा,नगरसेविका सुरेखा पाटिल,नीतिन चौहान वार्ड अध्यक्ष, रमन मिश्रा ,अंजया यादव, मुकेश पामेचा, मंजू तिवारी,सतीश लिम्बचिया और काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र: बेमौसम बरसात से किसान बदहाल, फसल और फल दोनों बर्बाद

UP Counting-2022: जिले के पांचों सीट पर भाजपा-गठबंधन प्रत्याशियों की जीत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें