28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमराजनीतिअब ममता ने ईवीएम पर उठाया सवाल, अखिलेश को बताया क्या करें?...

अब ममता ने ईवीएम पर उठाया सवाल, अखिलेश को बताया क्या करें?   

Google News Follow
एग्जिट पोल आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम को लेकर जमकर बवाल काटा था। कई स्थानों पर झड़प भी हुई थी। हालांकि पहले भी कई भर चुनाव आयोग कह चूका है कि ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके अपनी हार को देखते हुए राजनीतिक दल हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं। उत्तर प्रदेश में कई दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाले अखिलेश  यादव के हार को ममता बनर्जी नहीं पचा पा रही हैं। ममता का कहना है कि अखिलेश यादव हारे नहीं हैं हराये गए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर मोदी सरकार का 2024 में सत्ता हथियाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह लोकप्रिय जनादेश नहीं है। यह केवल मशीनरी का उपयोग कर सत्ता हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि लोग यह सोचकर खुश हो रहे हैं कि 2024 में जीतेंगे, लेकिन इस बार सब कुछ आसान नहीं रहने वाला है।
ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने ईवीएम की फोरेंसिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हारे नहीं हैं उन्हें हराया गया है। इसे चुनौती देनी चाहिए। बता दें कि उत्तर  प्रदेश में ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव को समर्थन दिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में वाराणसी में सपा के गठबंधन सहयोगियों के साथ रैली और रोड शो किया था। इतना ही नहीं ममता ने गंगा आरती में भी भाग लिया था। काशी विश्वनाथ का दर्शन भी किया था। हालांकि ममता बनर्जी ने जब बंगाल में  जीत दर्ज की थी तो उस समय उन्होंने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाया था। लेकिन जब उनके समर्थक की  हार हुई  है तो वह बिलबिला उठीं।

ये भी पढ़ें 

कांग्रेस का इतिहास का सबसे ख़राब प्रदर्शन, 1951 में मिली थीं 388 सीटें 

कम सीटें आने पर बोले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत,कहा- करेंगे मंथन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें