30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादिल्ली के गोकुलपुरी में भीषण आग, 7 की मौत  

दिल्ली के गोकुलपुरी में भीषण आग, 7 की मौत  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शनिवार को लगभग 1 बजे रात को भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। भीषण आग में लगभग 60 झोपड़ियां जलकर ख़ाक हो गईं। दमकल विभाग की  करीब 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि सुबह चार बजे इस आग पर काबू पाया।

दिल्ली फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि इस हादसे में 7 लोगों की जलने से मौत हो गई है, जले हुए शव की पहचान करना मुश्किल है। बताया जा रहा है यश आग सोते के समय लगी जिसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। इसके आलावा आग बहुत तेजी से फैली और देखते ही देखते 60 झोपड़ियां को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जाच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

वहीं ,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ितों के परिवार से मिलने को कहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने भी सात लोगों दर्दनाक मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल से इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए और परिजनों को तुरंत एक करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की जानी चाहिए। मनोज तिवारी आज गोकुलपुरी इलाके का दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें 

 मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा सौंप 

चन्नी का इस्तीफा, सिद्धू ने कहा, नीचा दिखाने वाले खुद कुएं में गिर गए       

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,353फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें