24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाRussia Attack: जंगल की सैर ने बनाया यूक्रेनी किसान को अरबपति का...

Russia Attack: जंगल की सैर ने बनाया यूक्रेनी किसान को अरबपति का मालिक!

किसान का नाम इगोर है| वह हर सुबह जंगल घूमने जाते थे, आज सुबह जब वह जंगल से घूमकर बाहर आए तो उनके साथ रशियन आर्मी का 9K330 Tor SAM युद्धपोत भी था| यह युद्धपोत उन्हें जंगल में लावारिस मिली| इसके बाद इगोर 15 अरब के मालिक बन चुके हैं| उसका नाम 'द टोर' है|

Google News Follow

​रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो हफ्ते से अधिक के समय से युद्ध चल रहा हैं| रूस के हमले के बाद यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं| इस हमले में न सिर्फ यूक्रेन को जान-माल का नुकसान हो रहा है| इसी बीच रूस के हमले के बीच यूक्रेन का एक किसान जंगल में घूमने गया था| यह गरीब किसान जब बाहर निकला तो 15 अरब का मालिक बन चुका था|

गौरतलब है कि यूक्रेनी किसान को जंगल के भीतर रशियन मिलिट्री का युद्धपोत मिला, जिसे उसने लूट लिया| खारकीव का रहने वाला यह किसान रशियन मिलिट्री का युद्धपोत चुराकर 15 अरब का मालिक बन गया| यूक्रेन के कानून के तहत, यूक्रेनी नागरिक रशियन प्रॉपर्टी सीज कर सकते हैं|

यूक्रेनी किसान युद्धपोत की सवारी करता नजर आ रहा है| यह किसान रूस के हमले के दौरान जंगल गया था| वहां से वह बाहर अरबों के एक युद्धपोत के साथ निकला| गौरतलब है कि जिस युद्धपोत से मिसाइल दागी जा सकती है| इस युद्धपोत को शख्स अब अपना बता रहा है| उक्त किसान ने इसे अपने घर के बाहर पार्क किया हुआ है| ट्विटर पर ओरिक्स नाम के एक पेज से इस किसान के बारे में खबर शेयर की गई है|

ट्विटर पर किसान का नाम इगोर है| वह हर सुबह जंगल घूमने जाते थे, आज सुबह जब वह जंगल से घूमकर बाहर आए तो उनके साथ रशियन आर्मी का 9K330 Tor SAM युद्धपोत भी था| यह युद्धपोत उन्हें जंगल में लावारिस मिली| इसके बाद इगोर 15 अरब के मालिक बन चुके हैं| उसका नाम ‘द टोर’ है| यह युद्धपोत सोवियत यूनियन में ही बना है| यह काफी शक्तिशाली है|

इस युद्धपोत के बारे में कहा जाता है कि यह हर मौसम में दुश्मनों के दांत खट्टे कर सकता है|  यह मीडियम और शार्ट रेंज में जमीन से हवा में मिसाइल दागकर दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर देता है| इसका इस्तेमाल हेलीकाप्टर, एयरप्लेन, मिसाइल तथा अन्य चीजों को जमीन से तबाह करने के लिए किया जाता है|

यह भी पढ़ें-

Russia Attack: बच्चों की मौत से बौखलाईं यूक्रेनी महिलाएं, उठाईं AK-47

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें