27.8 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियाRussia Attack: भड़के जेलेंस्की, कहा, पीढ़ियों तक चुकानी होगी युद्ध की कीमत

Russia Attack: भड़के जेलेंस्की, कहा, पीढ़ियों तक चुकानी होगी युद्ध की कीमत

जेलेंस्की ने फिर से पुतिन से सीधे उनसे मिलने का आग्रह किया| उन्होंने कहा, ‘यह मिलने का समय है, बात करने का समय| मैं चाहता हूं कि खासकर मॉस्को में हर कोई मेरी बात सुने|’

Google News Follow

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेनाएं बड़े शहरों को घेर रही हैं और इस तरह की दयनीय स्थिति पैदा करना चाहती हैं कि यूक्रेन के नागरिकों को उनका सहयोग करना पड़े| हालांकि, जेलेंस्की ने शनिवार को चेताया कि ये रणनीति सफल नहीं होगी और अगर रूस युद्ध को समाप्त नहीं करता है तो उसे लंबे समय तक नुकसान उठाना पड़ेगा|

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘क्षेत्रीय अखंडता बहाली और यूक्रेन के लिए न्याय का समय आ गया है| ऐसा नहीं करने की स्थिति में रूस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिससे वे पीढ़ियों तक उभर नहीं पाएंगे|’ जेलेंस्की ने फिर से पुतिन से सीधे उनसे मिलने का आग्रह किया| उन्होंने कहा, ‘यह मिलने का समय है, बात करने का समय| मैं चाहता हूं कि खासकर मॉस्को में हर कोई मेरी बात सुने|’

उधर, कीव में शनिवार को भी भारी गोलाबारी जारी रही और रूसी सेना ने पोलैंड की सीमा के करीब ल्वीव के बाहरी इलाके में एक विमान मरम्मत केंद्र की स्थापना की| रूसी घेराबंदी का सामना कर रहे मारियुपोल में स्थित अजोवस्ताल स्टील इकाई पर रूस ने नियंत्रण कर लिया है| ये इकाई यूरोप की सबसे बड़ी स्टील इकाइयों में से एक है|

वहीं, यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरयाना वेरेशचुक ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन और रूस के अधिकारी युद्धग्रस्त मारियुपोल, कीव और लुहांस्क क्षेत्र में मानवीय सहायता पहुंचाने और आम लोगों को बाहर नि​​कलने देने के लिए 10 मानवीय गलियारे बनाने को लेकर सहमत हुए हैं|

जेलेंस्की के एक सलाहकार मिखाइलो पोदोलीक ने रूसी मूल्यांकन को ‘मीडिया में तनाव भड़काने वाले’ के रूप में चित्रित किया|  उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमारी स्थिति बदली नहीं है|  युद्धविराम, सैनिकों की वापसी और ठोस फार्मूलों के साथ मजबूत सुरक्षा गारंटी|’

​​यह भी पढ़े-

मॉर्निंग कंसल्ट: पीएम मोदी ने फिर अपनी लोकप्रियता का मनवाया लोहा    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें