30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियारिश्वत मामला: सत्यपाल मलिक के आरोपों की होगी सीबीआई जांच! 

रिश्वत मामला: सत्यपाल मलिक के आरोपों की होगी सीबीआई जांच! 

सत्यपाल मलिक ने कहा था कि उनके पास दो फाइलो कोक्लियर करने के बदले 300 करोड़ रूपये देने का ऑफर दिया गया था।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के उन आरोपों की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश प्रशासन ने की है। सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके पास दो फाइलें आई थी, जिसे क्लियर करने के बदले उन्हें लगभग 300 करोड़ रूपये मिलने वाले थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह फाइल्स संघ और एक बड़े कारोबारी घराने से जुडी हुई थी। हालांकि उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस डील को रद्द कर दी थी। हालांकि, सत्यपाल मलिक के आरोप हवा हवाई रहे हैं। उन्होंने कई बार अजीबो गरीब बयान दे चुके हैं।
बताते चलें कि जब सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के जब राज्यपाल बने थे, तो उनके पास दो फाइलें आई थी। सत्यपाल मलिक का आरोप था कि एक फाइल में अंबानी थे, जबकि दूसरी में संघ के अधिकारी और महबूबा मुफ़्ती सरकार के मंत्री से जुडी हुई थी। सबसे बड़ी बात यह थी कि इस फाइल्स को आगे बढ़ाने वाले नेता खुद को पीएम के करीबी बताते थे। हालांकि, मलिक ने कभी नाम उजागर नहीं किया।
 मलिक का कहना था कि उनके सचिवों ने बताया था ,कि  इन फाइलों में घपला है और फाइलों के फ़ाइनल होने पर उन्हें (राज्यपाल सत्यपाल मलिक) 150-150 करोड़ रूपये मिलेंगे लेकिन, दोनों फाइलों की डील रद्द कर दी गई।  बता दें कि इस संबंध मलिक का कहना था उन्होंने पीएम मोदी से इस फाइल्स को लेकर मिले थे और सारी बातें बताई थी ,तब पीएम मोदी ने कहा था भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता आप को  अच्छा लगे वह कीजिये। वर्तमान में सत्यपाल मलिक मेघालय के राज्यपाल हैं। एक बार फिर यह मामला गरमाने लगा है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई की सिफारिश की है।
ये भी पढ़ें     

…. तो यह रिपोर्ट दिखा देना

Recognition: तालिबान के सामने विश्व समुदाय ने रखीं शर्तें

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,325फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें