28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाआरएसएस नेता की हिजाब विवाद पर दो टूक, ड्रेस कोड को नहीं...

आरएसएस नेता की हिजाब विवाद पर दो टूक, ड्रेस कोड को नहीं मानने वाले…

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यह शांति और सद्भाव की भूमि है। उन्होंने हिजाब विवाद पैदा करने वालों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि, स्कूल में ड्रेस कोड को नहीं मानने वाले छात्रों को देश छोड़ देना चाहिए। कल्लाडका प्रभाकर भट मैंगलोर के विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र परिषद उद्घाटन किया।

 

इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों को  स्वतंत्रता है। इतना ही नहीं भारत ने सभी धर्मों को स्वीकार भी किया है। उन्होंने कहा कि भारत का एक समृद्ध इतिहास रहा है,लेकिन इसमें मुग़ल राजा का कोई इतिहास नहीं थे। इस दौरान कैंपस फ्रंट ऑफ़ इंडिया और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सदस्यों विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कल्लाडका प्रभाकर भट को विश्वविद्याल में आमंत्रण दिए जाने के खिलाफ किया गया।

बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद कई माह से चल रहा है। यहाँ की मुस्लिम छात्राओं ने क्लास में हिजाब पहनकर आने की अनुमति मांग की कर रही हैं। इस संबंध में छात्राओं ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि स्कूल केवल ड्रेस कोड ही पहनकर आया जा सकता है। इसके बाद एक बार यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। हालांकि कुछ दिन पहले ही इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से मना  कर दिया था।
ये भी पढ़ें 
     

CBI ने सत्यपाल मलिक के आरोपों की जांच शुरू की, हो सकती है पूछताछ!

हिन्दू नव वर्ष: बीकानेर में धारा 144, BJP का गहलोत पर बड़ा आरोप  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें