26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामा​CM योगी: बुलडोजर पर सख्त, बताया-किन लोगों पर करनी है कार्रवाई!

​CM योगी: बुलडोजर पर सख्त, बताया-किन लोगों पर करनी है कार्रवाई!

पिछले 15 दिनों में लगभग 80 अपराधी आत्मसमर्पण कर चुके हैं|

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर न चलाएं| बुलडोजर सिर्फ पेशेवर माफिया, दुर्दांत अपराधी और माफियाओं की अवैध संपत्ति पर ही चलाएं| उन्होंने कहा कि ऐसे माफिया जिन लोगों ने कमजोरों और व्यापारियों की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया हो, सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए किसी को परेशान न किया जाए|

अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को लेकर योगी सरकार आगे बढ़ रही है​|​​दूसरी पारी में भी योगी आदित्यनाथ ने इसी सिद्धांत को प्रशासन में आगे बढ़ाया है​|​​ जहां एक ओर गरीब कल्याण योजनाओं को नयी तेजी से लागू करना शुरू किया, वहीं दूसरी ओर अपराधियों पर लगाम कसने में कोई कसर नही छोड़ी​|​ ​

सरकार का प्रभाव इससे समझ में आता है कि पिछले 15 दिनों में लगभग 80 अपराधी आत्मसमर्पण कर चुके हैं| माफिया और अवैध कब्जा किए लोगों में सरकार के बुलडोजर का खौफ है| इसी के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध संपत्तियों का बुलडोजर चला के ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई सिर्फ पेशेवर माफिया, अपराधियों पर हो, और किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा|

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गरीब की दुकान, मकान या झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा, बल्कि यह सख्त कार्रवाई माफिया की अवैध संपत्ति पर की जाए| उन्होंने यह भी कहा है कि गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर त्वरित एक्शन लिया जाए| इस आदेश से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी कार्रवाई पर कोई शिकायत न आए|

यह भी पढ़ें-

ST कर्मचारियों का शरद पवार के आवास पर हंगामा, सुले की विनती काम… 

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें