29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटST कर्मचारियों का शरद पवार के आवास पर हंगामा, सुले की विनती...

ST कर्मचारियों का शरद पवार के आवास पर हंगामा, सुले की विनती काम… 

Google News Follow

एनसीपी के मुखिया शरद पवार के आवास पर महाराष्ट्र परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने हंगामा किया। यहां कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग है कि निगम का राज्य प्रशासन में विलय किया जाए। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया। बता दें कि महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार बनाई।

खबर है कि, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने शांत करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपना रोष जारी रखे। यह विरोध-प्रदर्शन शरद पवार के मुंबई स्थित आवास हुआ। बताया जा है कि, महाराष्ट्र परिवहन विभाग के कर्मचारियों की मांग है कि  निगम का राज्य प्रशासन में विलय किया जाए और उन्हें भी वही सुविधाएं दी जाए जो राज्य के कर्मचारियों को दी जाती है। कर्मचारियों की इस मांग को लेकर राज्य सरकार ने एक कमेटी गठित की थी। जिसमें कर्मचारियों की कई मांगों को मान लिया गया, लेकिन विलीनीकरण की मांग को खारिज कर दिया था। इसी मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। जिसको कर्मचारी खत्म करने के मूड में नहीं है।

वहीं, इस मामले पर एक दिन पहले ही हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने  कर्मचारियों से 15 अप्रैल तक काम पर लौटने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं तो निगम इन कर्मचारियों पर कारवाई कर सकता है।
ये भी पढ़ें 

 

मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश – संजय राऊत

आयकर विभाग ने यशवंत जाधव की 41 संपत्तियों को किया जब्त 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें