29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामामुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश - संजय राऊत

मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश – संजय राऊत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है और इसलिए शहर को केंद्र सरकार के शासन के तहत एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए.

Google News Follow

शिवसेना नेता संजय राऊत ने आज भाजपा पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है| राऊत ने कहा कि गृह मंत्रालय को इस आशय का एक प्रेजेंटेशन दिया गया है| मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए राऊत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी के नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा था|

संजय राऊत ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) एमएचए को दी गई है| इस बारे में बैठकें हुई हैं और इस उद्देश्य के लिए धन एकत्र किया जा रहा है|यह प्रक्रिया पिछले दो महीनों से चल रही है| राऊत ने कहा कि मैं जो भी कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मेरे पास सबूत हैं|उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस घटनाक्रम से अवगत हैं|

राऊत ने दावा करते हुए कहा कहा कि अगले कुछ महीनों में श्री सोमैया के नेतृत्व वाले समूह के यह कहते हुए अदालत जाने की संभावना है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है और इसलिए शहर को केंद्र सरकार के शासन के तहत एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए|

आपको बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में भाजपा और सत्ताधारी शिवसेना के बीच घमासान जारी है| दोनों ही पार्टियां किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे पर सियासी हमला करने का कोई भी मौका नहीं चूकती हैं|हाल ही में उद्धव नीत महाराष्ट्र सरकार ने 57 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है|

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है| ईडी ने पत्रा चाल भूमि घोटाला मामले में संजय राऊत की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है| ईडी ने पीएमएलए जांच में राऊत से जुड़े अलीबाग के आठ प्लॉट और मुंबई के फ्लैट कुर्क किए|बताया जा रहा है ये घोटाला 1034 करोड़ रुपये का है|

यह भी पढ़ें-

​Dasna Temple: महंत का विवादित बयान, बताया – मुस्लिमों को ​ जेहादी

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें