29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनिया​Dasna Temple: महंत का विवादित बयान, बताया - मुस्लिमों को ​ जेहादी

​Dasna Temple: महंत का विवादित बयान, बताया – मुस्लिमों को ​ जेहादी

'हिन्दू स्वाभिमान' नामक संस्था भी चलाते हैं| हिन्दू युवाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए 'धर्म सेना' का भी गठन उन्होंने किया|

Google News Follow

​अक्सर विवादों में रहने वाले डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है| उन्होंने मोहम्मद और कुरान को मानने वाले मुस्लिमों को जेहादी बताया है| इसके साथ ही नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि अगर कोई हिंदू 15 बच्चे पैदा करता है तो उसे संत-महात्मा घोषित करेंगे| महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा ने भी बच्चों से की शस्त्र उठाने की अपील की|

महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने यह बयान मथुरा के गोवर्धन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिया| मालूम है कि 12 13 और 14 अगस्त को डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा धर्म संसद का आह्वान किया गया है और इसी को लेकर सभी साधु-संतों को मंच पर एक करने में डासना मंदिर के महंत जुटे हुए हैं|

इससे पहले नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा था कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदुओं का धर्मांतरण हो जाएगा|नरसिंहानंद पहले भी कई बार ऐसे भड़काऊ बयान दे चुके हैं|नरसिंहानंद सरस्वती गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत हैं और वह पूर्व भाजपा सांसद बीएल शर्मा को अपना गुरू मानते हैं|उनको अखिल भारतीय संत परिषद का राष्ट्रीय संयोजक भी बताया जाता है|

नरसिंहानंद सरस्वती ​​के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने रूस में पढ़ाई की है और मॉस्को के अलावा लंदन समेत कई जगहों पर काम भी किया है| वह समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रह चुके हैं| वह ‘हिन्दू स्वाभिमान’ नामक संस्था भी चलाते हैं| हिन्दू युवाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए ‘धर्म सेना’ का भी गठन उन्होंने किया|

यह भी पढ़ें-

सुविधा: कार्ड घर पर भूल गए, नो टेंशन, अब ऐसे निकाल सकेंगे ATM से पैसे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें