28 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाPrime Minister's Museum: 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Prime Minister’s Museum: 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा|

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रैल 2022 को पीएम मोदी करेंगे|इसे भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विकसित किया गया है| इस संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, कार्यकाल और उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिलेगी|

पहले यह नेहरू म्यूजियम भवन कहा जाता था| पिछले महीने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया गया था| इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा|

कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह फैसला किया है| हम सभी पीएम के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं| प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है|

भारत के स्वतंत्​​रता संग्राम से शुरू होकर संविधान के निर्माण से लेकर अब तक की कहानी यह संग्रहालय बताता है| यहां पता चलेगा कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने तमाम चुनौतियों के बाद भी देश को नेविगेट किया और देश की प्रगति के लिए काम किया|

संग्रहालय का डिजाइन बदलते भारत की कहानी से प्रेरित है, जिसे इसके नेताओं के हाथों का आकार दिया और ढाला गया है| संग्रहालय बनाने में किसी भी पेड़ को काटा या प्रत्यारोपित नहीं किया गया है| इस संग्रहालय का कुल क्षेत्रफल 10,491 वर्ग मीटर है|

इस संग्रहालय के लिए अब तक के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है|  इसके लिए सरकारी संस्थाओं जैसे, दूरदर्शन, फिल्म डिविजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस, प्रिंट मीडिया, विदेशी न्यूज एजेंसियां, विदेश मंत्रालय के संग्रहालयों से मदद ली गई है|

यह भी पढ़ें-

Pak: अटल बिहारी वाजपेयी से इमरान को सीख लेनी चाहिए- हामिद मीर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें