29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाKolkata: लोकल ट्रेन में घोड़े को लेकर चढ़ा शख्स, मामला दर्ज

Kolkata: लोकल ट्रेन में घोड़े को लेकर चढ़ा शख्स, मामला दर्ज

पूर्व रेलवे विभाग ने तत्काल इसकी जांच के दिए आदेश।

Google News Follow

कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर सेक्शन में गुरुवार की रात लोकल ट्रेन में घोड़े को लेकर सफर करने वाले शख्स को आखिरकार रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गफूर को शुक्रवार रात को सोनारपुर आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। उस पर रेलवे एक्ट 145/147/155 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरुवार की रात्रि 8.00 बजे के आसपास गफूर करीब दक्षिण दुर्गानगर स्टेशन से अपने घोड़े के साथ सियालदह – डायमंड हार्बर लोकल ट्रेन में सवार हुआ था। घोड़े को देख ट्रेन में सवार यात्री भी दंग रह गए थे। करीब आधे घंटे की यात्रा के बाद वह अपने घोड़े के साथ नेत्रा स्टेशन पर उतर गया।

इस बीच किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया और शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया| इससे रेलवे अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पूर्व रेलवे विभाग ने तत्काल इसकी जांच के आदेश दिए।

बताया जा रहा है कि गफूर दक्षिण 24 परगना के बारूईपुर में आयोजित एक दौड़ में भाग लेने गया था। वहां से लौटते वक्त घर जल्दी पहुंचने के लिए उसने लोकल ट्रेन की सवारी उचित समझी। लिहाजा वह दक्षिण दुर्गापुर स्टेशन पर लोकल ट्रेन में चढ़ गया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उस समय उक्त स्टेशन पर कोई आरपीएफ कर्मी मौजूद नहीं थे, इसीलिए वह घोड़े को लेकर ट्रेन में चढ़ने में सफल हो गया। हालांकि घोड़े को देखकर ट्रेन में सफर कर रहे बाकी यात्रियों ने आपत्ति जताई थी लेकिन बताया जा रहा है कि गफूर अली ने किसी की नहीं सुनीं।

यह भी पढ़ें-

Pak: अटल बिहारी वाजपेयी से इमरान को सीख लेनी चाहिए- हामिद मीर

 

 

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें