29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाPrime Minister's Museum: 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Prime Minister’s Museum: 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा|

Google News Follow

​प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रैल 2022 को पीएम मोदी करेंगे|इसे भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विकसित किया गया है| इस संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, कार्यकाल और उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिलेगी|

पहले यह नेहरू म्यूजियम भवन कहा जाता था| पिछले महीने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया गया था| इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा|

कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह फैसला किया है| हम सभी पीएम के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं| प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है|

भारत के स्वतंत्​​रता संग्राम से शुरू होकर संविधान के निर्माण से लेकर अब तक की कहानी यह संग्रहालय बताता है| यहां पता चलेगा कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने तमाम चुनौतियों के बाद भी देश को नेविगेट किया और देश की प्रगति के लिए काम किया|

संग्रहालय का डिजाइन बदलते भारत की कहानी से प्रेरित है, जिसे इसके नेताओं के हाथों का आकार दिया और ढाला गया है| संग्रहालय बनाने में किसी भी पेड़ को काटा या प्रत्यारोपित नहीं किया गया है| इस संग्रहालय का कुल क्षेत्रफल 10,491 वर्ग मीटर है|

इस संग्रहालय के लिए अब तक के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है|  इसके लिए सरकारी संस्थाओं जैसे, दूरदर्शन, फिल्म डिविजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस, प्रिंट मीडिया, विदेशी न्यूज एजेंसियां, विदेश मंत्रालय के संग्रहालयों से मदद ली गई है|

यह भी पढ़ें-

Pak: अटल बिहारी वाजपेयी से इमरान को सीख लेनी चाहिए- हामिद मीर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें