29 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाMilitary Spending: विश्व में तीसरा सबसे बड़ा देश भारत-रिपोर्ट

Military Spending: विश्व में तीसरा सबसे बड़ा देश भारत-रिपोर्ट

सेना पर खर्च के मामले में अमेरिका और चीन अब भी पहले और दूसरे पायदान पर हैं। अमेरिका ने साल 2021 में सेना पर 801 अरब डॉलर खर्च किए जो कि 2020 के मुकाबले 1.4 फीसदी कम है।

Google News Follow
चीन जैसी शक्तियों से निपटने के लिए भारत लगातार अपनी सामरिक शक्ति बढ़ाने में लगा है। वर्तमान में चीन के बाद भारत के पास ही सबसे बड़ी सेना है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट के मुताबिक भारत ने साल 2021 में सेना पर 76.6 अरब डॉलर खर्च किए।

यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च का आंकड़ा है। एक साल पहले के मुकाबले भारत में 0.9 फीसदी ज्यादा खर्च किया। वहीं 2012 के मुकाबले यह 33 फीसदी ज्यादा है।

देश में हथियारों के उत्पादन को तेज करने के लिए सरकार ने बड़े रक्षा बजट का ऐलान किया था। आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत अब हथियारों के निर्माण में बड़ा खर्च कर रहा है।

सेना पर खर्च के मामले में अमेरिका और चीन अब भी पहले और दूसरे पायदान पर हैं। अमेरिका ने साल 2021 में सेना पर 801 अरब डॉलर खर्च किए जो कि 2020 के मुकाबले 1.4 फीसदी कम है।

वहीं चीन ने 293 अरब डॉलर खर्च किए जो कि 2020 की तुलना में 4.7 प्रतिशत ज्यादा है। SIPRI के मुताबिक 2021 में सेना पर सबसे ज्यादा खर्च किया गया और यह आंकड़ा बढ़कर 2.1 ट्रिलियन पहुंच गया।

स्टॉकहोम इस्टिट्यूट ने एक बयान में कहा, 2021 में दुनिया में कुल सेना का खर्च 0.7 फीसदी बढ़ गया है। यह आंकड़ा 2113 पर पहुंच गया है।दुनिया में सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले पांच देश यूएस, भारत, अमेरिका, यूके और रूस हैं। ये पांच देश दुनियाभर का 62 फीसदी खर्च करते हैं। कोरोना के बावजूद सेना पर होने वाला खर्च कम नहीं  हुआ है।

यह भी पढ़ें-

Delhi Violence: अंसार के पास हैं दर्जनों बैंक खाते,करोड़ों का लेन-देन?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें