34 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाYogi Sarkar: 37000 से ज्यादा लाउड स्पीकर हटे, 55000 की आवाज हुई...

Yogi Sarkar: 37000 से ज्यादा लाउड स्पीकर हटे, 55000 की आवाज हुई कम

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के प्रशांत कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थलों से अनधिकृत लाउडस्पीकरों को हटाने और आवाज को तय सीमा ​​के भीतर करने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में आने वाले त्योहारों और उत्सवों को लेकर प्रदेश में शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने शासन व प्रशासन व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त किया है| इसी क्रम में लाउडस्पीकर को लेकर एडीजी प्रशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया है|

उन्होंने कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रदेश भर से 37000 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं| इसके अलावा 55000 लाउडस्पीकरों की आवाज को भी कम किया गया है|

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के प्रशांत कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थलों से अनधिकृत लाउडस्पीकरों को हटाने और आवाज को तय सीमा ​​के भीतर करने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है| उन्होंने कहा कि ​​बिना किसी भेदभाव के सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं|

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का काम जारी है| उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर हटाने का काम धर्मगुरुओं से बात करके सबकी सहमति से किया जा रहा है|

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछले हफ्ते सीनियर अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है|

सीएम योगी ने कहा था कि हर किसी को अपनी-अपनी धार्मिक आस्था के हिसाब से पूजा और इबादत करने की आजादी है, लेकिन लाउडस्पीकर की आवाज परिसर के बाहर नहीं जानी चाहिए ताकि दूसरे लोगों को कोई परेशानी न हो|

 यह भी पढ़ें-

BJP चीफ JP नड्डा : PM मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें