30.5 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमदेश दुनियाबर्लिन में गूंजा 'भारत माता की जय', हमें गर्व है - PM...

बर्लिन में गूंजा ‘भारत माता की जय’, हमें गर्व है – PM मोदी 

कई भारतीयों ने प्रधानमंत्री  के साथ सेल्फी भी ली। कुछ भारतीयों ने पीएम से हाथ मिलाया तो कुछ ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय यूरोपीय यात्रा के दौरान बर्लिन में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात किया। भारतीयों से मुलाकात का एक कार्यक्रम होटल एडलान केम्पिंस्की में रखा गया था। भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
मोदी से मिलने को बेकरार भारतीय सोमवार तड़के से ही उनका इंतजार में थे। मोदी जब होटल पहुंचे तो वहां मौजूद भारतीयों ने उनका भव्य स्वागत किया। मोदी को देखकर उपस्थित भारतीय प्रवासियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। इस दौरान पूरा होटल नारों से गुंज उठा। कई भारतीयों ने प्रधानमंत्री  के साथ सेल्फी भी ली। कुछ भारतीयों ने पीएम से हाथ मिलाया तो कुछ ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘बर्लिन में सुबह के समय के बावजूद भारतीय समुदाय के कई लोग आए। उनके साथ जुड़ना अद्भुत था। भारत को अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है।’
गौरतलब है कि पीएम मोदी जर्मनी के बाद डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के निमंत्रण पर तीन और चार मई को कोपेनहेगन की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे फ्रेडरिक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और द्वितीय भारत – नार्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें –

Power crisis: CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,406फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें