29 C
Mumbai
Wednesday, July 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपिता को किडनी देना चाहती है बेटी, अनुमति के लिए पहुंची हाईकोर्ट ...

पिता को किडनी देना चाहती है बेटी, अनुमति के लिए पहुंची हाईकोर्ट   

Google News Follow

Related

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि अपने यकृत के एक हिस्से को अपने अस्वस्थ पिता के लिए देने की मंजूरी मांग रही 16 साल की लड़की की याचिका पर जल्द फैसला लिया जाए।

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति माधव जामदार की खंडपीठ सोमवार को लड़की द्वारा उसकी मां के माध्यम से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। नाबालिग लड़की ने राज्य सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि उसे अपने अस्वस्थ पिता के लिए यकृत दान करने की अनुमति दी जाए। याचिका के अनुसार लड़की के पिता को यकृत प्रतिरोपण की जरूरत है। उन्हें ‘लिवर सिरोसिस डिकंपनसेटिड’ बीमारी होने का पता चला है। याचिका में कहा गया कि सभी करीबी रिश्तेदार अंगदान कर सकते थे लेकिन लड़की के अलावा बाकी सभी चिकित्सकीय लिहाज से अंगदान के पात्र नहीं हैं।

 याचिकाकर्ता के वकील तपन थात्ते ने अदालत से कहा कि याची नाबालिग है, इसलिए वह अंग प्रतिरोपण अधिनियम के तहत स्थापित राज्य सरकार के उचित प्राधिकार की मंजूरी के बिना अपने यकृत का हिस्सा दान नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को इस संबंध में आवेदन किया गया था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। सरकारी वकील पी पी काकाडे ने अदालत से कहा कि राज्य सरकार का संबंधित प्राधिकार आवेदन पर विचार करेगा। पीठ ने सरकार को निर्देश दिया कि सुनवाई की अगली तारीख, 4 मई तक आवेदन पर फैसला किया जाए क्योंकि याचिकाकर्ता लड़की के पिता की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें 

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के भड़काऊ बयान पर मामला दर्ज !

अक्षय तृतीया: 11 हजार आमों और 500 किलो फूलों से महालक्ष्मी का श्रृंगार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें