27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाअयोध्या में पोस्टर वार: राज ठाकरे की शिवसेना को हिंदुत्व पर चुनौती! ...

अयोध्या में पोस्टर वार: राज ठाकरे की शिवसेना को हिंदुत्व पर चुनौती!   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र के बाद अब शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच अयोध्या में ‘पोस्टर नूराकुश्ती’  शुरू हो गई है। मनसे ने अजान और हनुमान चालीसा को लेकर जहां शिवसेना के नाक में दम कर  रखा था। जब से मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या जाने का ऐलान किया है तब से दोनों पार्टियों में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। अयोध्या में इन दोनों पार्टी के नेताओं के पोस्टर चारो तरफ देखने को मिल रहे हैं।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या दौरे पर जाने वाले है। जबकि, इसके बाद उनके भतीजे आदित्य ठाकरे भी 10 जून को  जाने वाले हैं। जिसे देखते हुए दोनों पार्टियों में अभी से पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। जिसकी वजह से राम जन्मभूमि का सियासी पारा गरमाने लगा है।

राज ठाकरे के पोस्टर में लिखा है कि ‘राज तिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी,’ इस पोस्टर से साफ देखा जा सकता है कि हिंदुत्व को लेकर राज ठाकरे शिवसेना को चुनौती दे रहे हैं। इस पोस्टर में राज ठाकरे और दो और लोगों की तस्वीर है। जबकि, शिवसेना भी मनसे के बाद बाला साहेब  ठाकरे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे वाला पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा गया है, असली आ रहा है, नकली से सावधान का पोस्टर लगा है।

ये भी पढ़ें                           

डी कंपनी से जुड़े 20 ठिकानों पर एनआईए का छापा

चक्रवात ‘असानी’ के पूर्वानुमान के बीच कोलकाता अलर्ट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,315फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें