29 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमदेश दुनियामस्जिद​​ सर्वे ​: क्या रहा खास? हिन्दू पक्ष ने किया चौंकाने वाला...

मस्जिद​​ सर्वे ​: क्या रहा खास? हिन्दू पक्ष ने किया चौंकाने वाला दावा​ !​

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे के पहले दिन के सर्वे में 51 लोगों की टीम ने मस्जिद के अंदर बने तीन तहखानों को चार घंटे तक खंगाला | मस्जिद परिसर की दक्षिण हिस्से की दीवार का भी सर्वे किया गया| अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वेक्षण शांतिपूर्ण तरीके से हुआ|

सर्वे को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर और मस्जिद की ओर जाने वाली सड़कों को पुलिस ने पूरी तरह से बंद कर दिया है| मैदागिन और गोदौलिया क्षेत्रों के बीच सड़क पर पैदल चलने वालों को भी अनुमति नहीं है| शनिवार का सर्वे खत्म होने के बाद हिन्दू पक्ष के लोगों ने कहा कि मस्जिद के सर्वे में कल्पना से परे सबूत मिले हैं| वहीं, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि सर्वे में कुछ भी नहीं मिला|

कोर्ट कमिश्नर की पहली टीम अपने दल-बल और पुलिस सुरक्षा के बीच मैदागिन चौराहे की तरफ से ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में दाखिल हुई | कोर्ट कमिश्नर की दूसरी टीम, जिसमें अधिवक्ता विशाल प्रताप सिंह हैं. वो अपनी टीम के​​ साथ पुलिस सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुए|

कोर्ट कमिश्नरर्स और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि अधिवक्ता, वादी और प्रतिवादी पक्ष के लोग विडियो और स्टिल फोटोग्राफी करने वाली टीम, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और डाक्टरों की मौजूदगी में ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे और विडियोग्राफी का काम शुरू हुआ|

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने टीम के साथ ज्ञानवापी में हो रहे सर्वे का जायजा लिया| पहले तहखाने में विडियोग्राफी का काम पूरा कर लिया गया| दूसरे तहखाने का ताला खोला गया और टीमों नें यहां पर विडियोग्राफी का काम शूरू किया| दूसरे तहखाने में विडियोग्राफी का काम खत्म हुआ|

यह भी पढ़ें-

​मुंबई लोकल​ ​: आज से 14 अतिरिक्त एसी लोकल सेवाएं करेगा संचालित

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें