30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादिल्ली में भीषण गर्मी​ ​: मौसम विभाग ने जारी किया '‘येलो' अर्लट

दिल्ली में भीषण गर्मी​ ​: मौसम विभाग ने जारी किया ‘‘येलो’ अर्लट

तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँच गया है, जो सामान्य तापमान से ऊपर है| मौसम विभाग ने रविवार को लोगों को भीषण गर्मी को लेकर सतर्क करने के लिए ‘‘येलो'' अलर्ट जारी किया गया है|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए “गंभीर हीटवेव” की चेतावनी जारी की है| दिल्ली में तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस के बीच लगातार बना हुआ है|मौसम विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि 14 और 15 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव गंभीर स्तर तक पहुंच सकता है| वहीं 14 मई को उत्तर प्रदेश में कुछ अलग-अलग हिस्सों में भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी|

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ में भीषण लू चल रही है|​​ तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँच गया है, जो सामान्य तापमान से ऊपर है| मौसम विभाग ने रविवार को लोगों को भीषण गर्मी को लेकर सतर्क करने के लिए ‘‘येलो” अलर्ट जारी किया गया है|

मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि “जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है| इस दौरान दिल्ली का मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था| महीने के अंत में लू के कारण शहर के कई हिस्सों में पारा 46 और 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था|

यह भी पढ़ें-

मस्जिद​​ सर्वे ​: क्या रहा खास? हिन्दू पक्ष ने किया चौंकाने वाला दावा​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,353फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें