29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलोकायुक्त अधिनियम: अन्ना हजारे की MVA सरकार को चेतावनी, करेंगे आंदोलन

लोकायुक्त अधिनियम: अन्ना हजारे की MVA सरकार को चेतावनी, करेंगे आंदोलन

Google News Follow

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अन्ना हजारे ने लोकायुक्त के मुद्दे पर महाविकास अघाड़ी सरकार को फटकार लगाई है।  उन्होंने खा कि देवेंद्र फडणवीस के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोकायुक्त अधिनियम बनाने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन, ढाई साल बीत  जाने के बाद इस अधिनियम पर ठाकरे ने कुछ भी नहीं किया।

अन्ना हजारे ने ठाकरे सरकार को लोकायुक्त अधिनियम पारित नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि या तो कानून बनाएं या सरकार से इस्तीफा दें। देवेंद्र फडणवीस ने अपने कार्यकाल के दौरान लोकायुक्त अधिनियम का मसौदा तैयार करने का वादा किया था। उसके बाद सत्ता में आई ठाकरे सरकार ने भी लोकायुक्त कानून बनाने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन, इस सरकार ने ढाई साल बाद इस पर कुछ भी काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में भले ही सात बैठकें कर चुकी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने कुछ इस मसौदे को आगे नहीं बढ़ाया। अन्ना हजारे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में आगे कुछ भी जानने का कोई रास्ता नहीं है, इसलिए एक बार फिर राज्य में जन आंदोलन की जरूरत है।

इस दौरान, अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की भी आलोचना की। उन्होंने  कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी दो राज्यों में सत्ता में आई। लेकिन उन्होंने लोकायुक्त अधिनियम इन दो राज्यों में लागू कराने के लिए कोई  कार्य नहीं किया है।
  
ये भी पढ़ें 

उद्धव VS राज ठाकरे: शॉल ओढ़कर ‘मुन्नाभाई’ खुद को ठाकरे समझता है    

भारत ने रचा इतिहास: पहली बार जीता प्रतिष्ठित थॉमस कप बैडमिंटन ख़िताब

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें