24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाऑरेंज अलर्ट ​: असम में बाढ़ के बीच भूस्खलन से कई घर...

ऑरेंज अलर्ट ​: असम में बाढ़ के बीच भूस्खलन से कई घर तबाह

मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है​|​​ मौसम विभाग ने केरल के 6 जिलों- कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है​|

Google News Follow
मौसम विभाग ने केरल के कई इलाकों के लिए बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है​|​​ वहीं, असम में लागातर हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है​|​​ बाढ़ के कारण कई घरों और खेती की जमीनों को भारी नुकसान पहुंचा है​|​​​
एक ओर देश के कई राज्य भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर असम के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं​|​​​ ​असम के करीब 6 जिलों में बाढ़ की​ वजह से 25,000 लोग​ प्रभावित हैं​|​ ​वहीं, केरल में मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का ​​ऑरेंज अलर्ट जारी किया है​|​

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, 14 मई तक 6 जिलों- कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नागांव और कामरूप (मेट्रो) के 94 गांवों में कुल 24,681 लोग ​वर्ष​​ की पहली बाढ़ से प्रभावित हुए हैं​|​
 
​मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है​|​​ मौसम विभाग ने केरल के 6 जिलों- कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है​|
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है​|​​ वहीं, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने का प्रयास जारी है​|​​ साथ ही, आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य में 24 घंटे स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है​|​ 
यह भी पढ़ें-

लोकायुक्त अधिनियम: अन्ना हजारे की MVA सरकार को चेतावनी, करेंगे आंदोलन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें