29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमस्पोर्ट्सPM मोदी थॉमस कप विजेता टीम से मिले, कहा- यह छोटी उपलब्धि...

PM मोदी थॉमस कप विजेता टीम से मिले, कहा- यह छोटी उपलब्धि नहीं  

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को थॉमस कप विजेता दल से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान भारतीय बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों से ऐतिहासिक थॉमस कप जीत पर बातचीत की। उन्होंने कहा यह मामूली जीत नहीं है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। जो हमेशा याद रखा जाएगा। मालूम  हो कि भारत ने इसी माह इंडोनेशिया को हराकर थॉमस कप जीता था। भारतीय बैडमिंटन टीम से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत कई दशकों बाद इस प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की जो प्रेरणादायी और अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी। उन्होंने टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश ने पहले कभी इनमें जीत दर्ज नहीं की. लेकिन, इस टीम को धन्यवाद, जो थॉमस कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हां, हम कर सकते हैं’ यह शब्द आज देश में नई ताकत बन गया है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार खिलाड़ियों की हर संभव मदद देगी। उन्होंने किदांबी श्रीकांत को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह काफी सराहनीय है कि उन्होंने भारी दबाव में चैंपियनशिप में अंतिम समय तक साहस को बनाये रखा। थॉमस कप प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप को अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें 

केंद्र ने पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में की कटौती  

​मैं जीवित हूँ ​:​ ​सरकार को ​जिंदा ​बताने में​ जुटा किसान !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें