28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र सरकार फ्लोर टेस्ट के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट 

महाराष्ट्र सरकार फ्लोर टेस्ट के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट 

Google News Follow

महाराष्ट्र में उठे सियासी बवंडर के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार देर रात महाराष्ट्र विधानमंडल सचिव को एक पत्र जारी किया। जिसमें उन्हें भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा कोश्यारी को एक पत्र जाने का जिक्र किया गया है। पत्र में 30 जून यानी गुरुवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट कराने की बात कही गई है।

वहीं, दूसरी ओर शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने फ्लोर टेस्ट  के लिए राज्यपाल के पत्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। शीर्ष अदालत आज 5 बजे इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

कहा जा रहा है कि महाविकास अघाड़ी के अधिवक्ता फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश पर रोक लगाने की मांग कर सकते हैं। इस आधार पर स्टे मांगा जाएगा कि पहले 16 विधायकों की अयोग्यता कहा का फैसला किया जाए। फ्लोर टेस्ट कल होने वाला है, इसलिए देखना होगा सुप्रीम कोर्ट अपने फैसला में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाती है या नहीं। वैसे भी  कहा जा रहा है कि पिछले कई फैसलों मिसाल देखकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने की संभावना कम ही है।बता दें कि फ्लोर टेस्ट के लिए शिवसेना के नाराज 40 विधायक बुधवार को कामाख्या मंदिर पूजन-दर्शन किया।ये विधायक गोवा से होते हुए गुरुवार को महाराष्ट्र पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें 

विधानसभा में शक्ति परीक्षण कल

माविअ को 22 से 24 जून ​तक​​ स्वीकृत प्रस्तावों का विवरण देने का आदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें