27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटठाकरे की ‘मंडली’ की वजह से पैदा हुई यह स्थिति

ठाकरे की ‘मंडली’ की वजह से पैदा हुई यह स्थिति

 शिवसेना के बागी विधायक का दावा 

Google News Follow

औरंगाबाद जिले से शिवसेना के बागी विधायक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को घेरे रहने वाले चार लोगों की ‘‘ मंडली’’ की वजह से बगावत हुई। विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार के आसानी से विश्वासमत हासिल करने के एक दिन बाद संवाददाताओं से बातचीत में वैजापुर के विधायक रमेश बोरनारे ने कहा, ‘‘शिंदे के मुख्यमंत्री बनने से शिवसैनिक खुश हैं। हालांकि उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या गत ढाई साल तक ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके निर्वाचन क्षेत्र का विकास कार्य बाधित हुआ था।

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि उल्लेखनीय रूप से 50 विधायक साथ छोड़ शिंदे के पक्ष में आ गए। लेकिन मैं इस स्थिति के लिए उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार नहीं मानता। इसके लिए उनके चारों ओर मौजूद चार लोगों की मंडली जिम्मेदार है।’’ बोरनारे ने कहा कि शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे हमारे आदर्श हैं और हम ठाकरे परिवार को नहीं भूल सकते हैं।   उन्होंने कहा कि वह शिंदे गुट से जुड़े ताकि वैजापुर के पांच अहम मुद्दों का समाधान किया जा सके। बोरनारे ने कहा, ‘‘अगर इन मुद्दों का समाधान नहीं होता तो मतदाता मुझे वर्ष 2024 के चुनाव में माफ नहीं करेंगे। शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों के गुवाहाटी में डेरा डालने के दौरान औरंगाबाद में उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन का संदर्भ देते हुए बोरनारे ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे शिव सैनिकों को भ्रमित किया गया था।

ये भी पढ़ें 

Heavy Rain : कुंडलिका नदी खतरे के पार, पालघर और घाटकोपर हादसा

व्हिप उल्लंघन : आदित्य को छोड़ शिवसेना के 14 विधायकों को नोटिस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें