29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहिंदुओं को रोजगार के लिए 'हिंदू रोजगार डॉट कॉम' जैसा उपक्रम आवश्यक!

हिंदुओं को रोजगार के लिए ‘हिंदू रोजगार डॉट कॉम’ जैसा उपक्रम आवश्यक!

श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज का कथन, hindurozgar.com वेबसाइट का उद्घाटन

Google News Follow
 हिंदू भाइयों और बहनों को रोजगार योग्य बनाने के लिए उनकी शिक्षा के अनुसार अवसर प्रदान करना आवश्यक है। उन्हें यह अवसर ‘हिंदू रोजगार डॉट कॉम’ जैसे मंच के माध्यम से प्राप्त होगा। श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने 5 जुलाई को हिंदुओं को रोजगार प्रदान करने वाली वेबसाइट ‘हिंदू रोजगार डॉट कॉम’ (http://hindurozgar.com/) का उद्घाटन किया। महाराज जी ने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त किए। प्रमुख उपस्थिति वरिष्ठ पत्रकार किरण शेलार मौजूद की थी ।

महाराज जी ने कहा कि हिंदू समाज के युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान करके उन्हें सक्षम बनाने का कार्य इस वेबसाइट के द्वारा हो रहा है, इस बात की मुझे खुशी है। ऐसा कहते हुए महाराज जी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। महाराज जी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को शिक्षा के अनुसार व्यवसाय और रोजगार मिलना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं का भविष्य बनाने हेतु यह पहल करनी जरूरी थी। इस उपक्रम के द्वारा यह काम हो रहा है, जिसका हिंदू युवक-युवतियों को अवश्य लाभ होगा।

ज्ञात हो कि हिंदू युवकों को रोजगार प्रदान करने वाले इस वेबसाइट पर अर्ज भरने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। नाम, मोबाइल क्रमांक, पिन कोड और उम्र इत्यादि जानकारी भरते ही पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा। वहीं, मोदी सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना की भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी पीडीएफ फॉर्मेट द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अग्निपथ योजना द्वारा अर्जी भरने के लिए मार्गदर्शन भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें 

 

शिवसेना MP की उद्धव से मांग, भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार का करें समर्थन

बजरंग दल के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले के खिलाफ मोर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें