27 C
Mumbai
Thursday, April 2, 2026
होमधर्म संस्कृतिरजनी की कविताओं में मां के निश्छल प्रेम के दर्शन

रजनी की कविताओं में मां के निश्छल प्रेम के दर्शन

मुंबई प्रेस क्लब में डा त्रिपाठी ने किया कविता संग्रह का विमोचन  

Google News Follow

Related

 मुंबई प्रेस क्लब में सुधा सामाजिक-साहित्यिक संस्था की तरफ से आयोजित समारोह में कवियित्री रजनी साहू के काव्य संग्रह ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम’ का विमोचन कवि, पर्यावरण मित्र बस्तर से आए डा राजाराम त्रिपाठी के हाथों संपन्न हुआ। रजनी साहू ने अपना यह कविता संग्रह अपनी मां को समर्पित किया है। कविता संग्रह की कविताओं की चर्चा करते हुए डा राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि रजनी साहू की कविताओं में मां के निश्छल प्रेम के दर्शन होते हैं। इन कविताओं को पढ़ कर पता चलता है कि जीवन में मां का क्या महत्व होता है।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रमेश यादव, विशेष अतिथि अरविंद शर्मा ‘राही’, अनंत श्रीमाली, प्रमोद कुमार कुश, कवि डॉ मुकेश गौतम , डॉ. वर्षा सिंह, रितु भंसाली, जे.पी. सहारनपुरी, सीमा ठाकुर, छत्रसाल साहू, अश्वनी ‘उम्मीद’, वरिष्ठ पत्रकार हरिगोंविंद विश्वकर्मा, विजय सिंह कौशिक, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे। पुस्तक पर डॉ.राजाराम त्रिपाठी, डॉ.रमेश यादव ,अरविंद शर्मा अनंत श्रीमाली, प्रमोद कुमार कुश ‘तनहा’ ने अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर दिल्ली से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘ककसाड़’ के जुलाई अंक का विमोचन भी किया गया।

ये भी पढ़ें 

मुफ्त की रेवड़ी बांटने वालों से रहें सावधान, विकास में ‘बहुत है बाधक’

औरंगाबाद का नया नाम छत्रपति संभाजी नगर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,937फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें