28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेनाः शिवतारे

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेनाः शिवतारे

पूर्व मंत्री विजय शिवतारे ने कहा इस सबके लिए संजय राऊत जिम्मेदार  

Google News Follow

Related

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ”पार्टी-विरोधी गतिविधियों” के आरोप में पूर्व मंत्री विजय शिवतरे को निष्कासित कर दिया। पुणे जिले की पुरंदर सीट से विधायक शिवतरे के निष्कासन की घोषणा शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में की गई। शिवतरे ने पार्टी से निष्कासन के बाद पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए शिवतारे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला धड़ा ”असली” शिवसेना है।

साल 2014 से 2019 के बीच देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे शिवतरे ने कहा कि 2019 में कांग्रेस से हाथ मिलाने के फैसले से शिवसेना में कोई भी खुश नहीं था। बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व पर कायम पार्टी ही असली शिवसेना है। शिवतारे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि कांग्रेस के साथ जाने के बजाय वह शिवसेना को खत्म कर देना ज्यादा पसंद करेंगे।

शिवतरे ने कहा कि वह शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर शिवसेना में व्याप्त असंतोष को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शिवतारे ने कहा कि इस स्थिति के लिए संजय राऊत जिम्मेदार है। महाराष्ट्र में सबको पता है कि वे किसके प्रति वफादार हैं। उन्होंने ही शिवसेना को एनसीपी की तरफ धकेला।

ये भी पढ़ें 

 

BMC में BJP का महापौर बनने से खत्म होगा भ्रष्टाचारः राजहंस सिंह

मुफ्त की रेवड़ी बांटने वालों से रहें सावधान, विकास में ‘बहुत है बाधक’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,629फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें