31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिभाजपा में प्रधानमंत्री का बेटा ही प्रधानमंत्री नहीं बनताः गडकरी

भाजपा में प्रधानमंत्री का बेटा ही प्रधानमंत्री नहीं बनताः गडकरी

  कहाः मनपा चुनाव में अपने बेटे -बेटियों के लिए टिकट न मांगे पार्टी के सांसद-विधायक

Google News Follow
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंद्रशेखर बावनकुले को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उनका अभिनंदन किया। नागपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में गडकरी ने कहा कि भाजपा ‘कार्यकर्ताओं’ की पार्टी है जहां वे अपने कठिन परिश्रम से शीर्ष तक पहुंच सकते हैं, यह ऐसी इकाई नहीं है जहां मुख्यमंत्री का बेटा ही मुख्यमंत्री बनता है। उन्होंने कहा कि किसी नेता की संतान होना कोई गुनाह नहीं है लेकिन व्यक्ति को पार्टी में पद पाने के लिए विशेषताएं दिखाने की जरूरत होती है। गडकरी ने कहा कि आगामी मनपा चुनाव में पार्टी के सांसदों व विधायकों को अपने की लिए एक मौके की मांग नहीं करनी चाहिए। यदि किसी ने ऐसा किया तो मैं उसका विरोध करुंगा।

पिछली देवेंद्र फड़णवीस सरकार में ऊर्जा मंत्री के तौर पर बावनकुले के कामों की तारीफ करते हुए गडकरी ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तब निराश नहीं हुए जब उन्हें 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए काम करते रहे , फिर उन्हें पुरस्कृत किया गया।   केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह कामना करते हैं कि बावनकुले को पार्टी में और पदोन्नतियां मिलती रहें । उन्होंने हंसी के अंदाज में यह भी कहा कि लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि वह चाहते हैं कि बावनकुले मुख्यमंत्री बनें।
गडकरी ने कहा कि उस स्थिति में, मीडिया मेरे बयान को तोड़-मरोड़ देगा और कहेगा कि मैं फड़णवीस को एक संदेश दे रहा हूं। मैं चाहता हूं कि फड़णवीस मुख्यमंत्री बनें लेकिन यदि वह राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचते हैं तो बावनकुले को भी मौका मिल सकता है।’’ फडणवीस ने बावनकुले की उनके कठिन परिश्रम की प्रशंसा की और कहा कि वह एक बहुत ही कुशल प्रदेश अध्यक्ष साबित होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह भाजपा की खासियत है कि आम कार्यकर्ता कठिन परिश्रम और समर्पण के बलबूते शीर्षतम पदों पर पहुंचता है।’’ उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नयी सरकार महा विकास अघाड़ी के कुशासन के बाद राज्य को पटरी पर लाने की दिशा में काम करेगी।

ये भी पढ़ें 

 

अयोध्या की रामलीला में बीजेपी के तीन सांसद निभाएंगे किरदार   

प्रदर्शनकारी​ शिवसैनिकों को पुलिस लिया हिरासत में ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें