31 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअसली शिवसेना के साथ मिल कर BMC पर फहराएंगे भगवा​-फडणवीस

असली शिवसेना के साथ मिल कर BMC पर फहराएंगे भगवा​-फडणवीस

फडणवीस ने कहा की जैसे जैसे चुनाव समि​प​ ​आयेंगे भावनात्मक मुद्दा को आगे किया जाएगा। बार बार एक ही पुराना डायलॉग बोला जाता है की मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की साजिश हो रही है।

Google News Follow
अब दही हंडी की तरह हर हिंदू त्योहार होगा जोरदार- राज्य के ​उप​ ​मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है की दही हंडी उत्सव को लेकर जो उत्साह दिखाई दिया, वैसे उत्साह के साथ गणेशोत्सव, नवरात्र सहित ​​तमाम​​ त्यौहार मानना है। श्री फडणवीस शनिवार को ​​शनमुखानंद सभागार में मुंबई भाजपा की तरफ से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।​ उन्होंने कहा की असली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ मिल कर बीएमसी पर भगवा झंडा फहराना है। ​​
​इस​ अवसर देवेंद्र फडणवीस​ ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के सहयोग से हमारी सरकार ने बहुत काम किया। अगले 3 महीनों में धारावी पुनर्विकास परियोजना शुरू की जाएगी। एयरपोर्ट की जमीन पर बसे झोपड़ी धारकों को घर दिया जाएगा। सरकारी जमीन पर बसे झोपड़ी में रहने वालों को अपना घर मिलेगा। फडणवीस ने कहा की अब सभी रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू करना है। इस दौरान फडणवीस ने मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शेलार की तारीफ करते हुए कहा की उनके दीर्घ अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।
बीएमसी में करोड़ों का भ्रष्टाचार-बृहन्मुंबई​ महानगर पालिका में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। हजारों करोड़ रुपए लूट लिए गए हैं। हर साल बारिश में मुंबई डूबने लगती है। बोरीवली जाने में चार​-चार घंटे लग जाते हैं। करोना काल में भारी भ्रष्टाचार हुआ। महामारी के नाम पर करोड़ों रुपए खा गए। बालासाहेब ठाकरे ने जो स्वप्न देखा था उसे साकार करना है। फडणवीस ने कहा की जैसे जैसे चुनाव समि​प​ ​आयेंगे भावनात्मक मुद्दा को आगे किया जाएगा। बार बार एक ही पुराना डायलॉग बोला जाता है की मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की साजिश हो रही है।
फडणवीस ने कहा की किसी की हिम्मत नहीं है की मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर सके। इनका दूसरा फेमस डायलॉग है महाराष्ट्र दिल्ली के आगे झुकेगा नहीं ’ दिल्ली देश की राजधानी है। इसलिए राज्य के कामकाज के लिए जाना पड़ता है। उद्धव ठाकरे का नाम लिए बैगर फडणवीस ने कहा कि वे दिल्ली गए तो सोनिया गांधी के सामने झुकने के लिए। कार्यक्रम में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक अतुल भातखलकर, अमित साटम, सांसद पूनम महाजन, मनोज कोटक, राजहंस सिंह, प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष संजय पांडे, मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-

PAK से आया ​​​2​6​/11 की तरह मुंबई को उड़ाने की धमकी-मुंबई पुलिस कमिश्नर ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें