24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडरजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का लुक ने मचाया तहलका

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का लुक ने मचाया तहलका

फिल्म की शूटिंग 15 अगस्त या 22 अगस्त से शुरू होने की ​चर्चा​ ​थी, जो अब स्पष्ट हो गई है।​ ​​डायरेक्टर्स​ ​ ने रजनीकांत का पोस्टर शेयर करते हुए ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है​| इस खबर के बाद रजनीकांत के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं​|​ ​

Google News Follow
रजनीकांत इन दिनों डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की ‘जेलर’ को लेकर ​काफी ​चर्चा में हैं। उनके फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं​|​​ ‘जेलर’ के मेकर्स फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट दे रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले शुरू हुई थी और अब इस फिल्म में रजनीकांत का लुक जारी किया गया है​|​​ हमेशा की तरह इस बार भी रजनीकांत ने अपने इस नए लुक में दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है​|​​

इस फोटो में वह काफी गंभीर नजर आ रहे हैं​|​​ फिल्म की शूटिंग 15 अगस्त या 22 अगस्त से शुरू होने की ​चर्चा​ ​थी, जो अब स्पष्ट हो गई है।​ ​​डायरेक्टर्स​ ने रजनीकांत का पोस्टर शेयर करते हुए ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है​| इस खबर के बाद रजनीकांत के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं​|​ ​
इस फिल्म में रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह पहली बार है जब तमन्ना रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। हालांकि इस फिल्म के मेकर्स और तमन्ना ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म के लिए एक भव्य सेट बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

​वही बतादें कि ​यह रजनीकांत की169वीं फीचर फिल्म है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी होंगी। इसके साथ ही फिल्म में शिवकार्तिकेयन, प्रियंका अरुल मोहन, राम्या कृष्णन भी नजर आएंगी। यह भी कहा जाता है कि रजनीकांत के साथ उनके सीन बैंगलोर और मैसूर में शूट किए जाएंगे​| ​

​यह भी पढ़ें-​

पांच वर्षों में 12078 पैदल यात्रियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें