29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबिजनेसडिलीवरी बॉय की बदली किस्मत

डिलीवरी बॉय की बदली किस्मत

जोखिम भरा निवेश कर, झटके में बना करोड़पति

Google News Follow

अमेजन डिलीवरी बॉय को एक जोखिम भरे निवेश ने करोड़पति बना दिया। कभी डिलीवरी करनेवाले इस व्यक्ति ने 4 करोड़ रुपए का पेंटहाउस अपार्टमेंट और करीब 2 करोड़ रुपए का मर्सिडीज जी वैगन कार खरीदा। शख्स का नाम कैफ भट्टी है। वह ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्ट ड्रेटन का रहनेवाले हैं। दरअसल, शख्स ने अमेजन डिलीवरी बॉय का काम करते हुए लगभग 66 हजार रुपए की बचत की थी। इस बचत ने ही उसे करोड़पति बना दिया। एक तगड़ा रिस्क लेते हुए कैप ने सारे पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर दिया और 28 साल की उम्र में ही वह करोड़पति बन गया।  

करोड़पति बनने के बाद कैफ नेे कहा यह एक अद्भुत एहसास था। मुझे अपनी क्षमताओं के बारे में पता चला, इससे  क्रिप्टो के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने की प्रेरणा मिली। उसके बाद कैप ने फैसला कर लिया कि उसे और पैसे कमाने हैं। किस्मत ने साथ दिया और कैफ को रिस्क लेने का फल मिला जिससे उसकी इनकम धीरे-धीरे बढ़ने लगी। बता दें कि अमेजन का काम छोड़ने के कुछ ही महीनों बाद कैप ने करीब 5 करोड़ रुपए बना लिए और एक साल बाद उनकी कमाई दोगुनी हो गई।  

करोड़पति बनने के बाद कैफ दुबई शिफ्ट हो गया जहां वह सपनों की जिंदगी जी रहे हैं। शुरुआत में कैफ के पैरेंट्स कैपे के नौकरी छोड़ने के फैसले के पक्ष में नहीं थे। लेकिन जब कैफ ने इससे अच्छे पैसे बनाने शुरू कर दिए तो पैरेंट्स की सोच बदल गई। कैफ के पैरेंट्स अब उस पर गर्व करते हैं क्योंकि उसने ने कम उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया है।

यह भी देखें

मझगांव में प्रिंस अली खान अस्पताल धोखादायक, मरीजों की भर्ती बंद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें