30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमलाइफ़स्टाइलकोलेस्ट्रॉल की बढ़ती समस्या

कोलेस्ट्रॉल की बढ़ती समस्या

18 साल के बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत

Google News Follow

वर्तमान समय में युवाओं में हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिन्हें हाल ही में  हार्ट अटैक आया। बता दें कि हृदय रोग के मामले कुछ स्थितियों में गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं, जिसको लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना हैं कि कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक और हृदय से संबंधित अन्य बीमारियों के बढ़ने के कई कारण है जैसे गड़बड़ लाइफस्टाइल और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल यह प्रमुख कारक है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या वयस्कों में तेजी से बढ़ रही है, जो समय के साथ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। 

भारी खादय् पदार्थों के सेवन और धूम्रपान-शराब के कारण लोगों में यह समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों में इसका मुख्यतः आनुवांशिक खतरे के तौर पर भी देखा जा सकता है, यानि कि यदि आपके माता-पिता को इस तरह की दिक्कत रह चुकी है तो इसका जोखिम,बच्चों में भी हो सकता है, अपने जोखिम कारकों को समझते हुए सभी लोगों को सावधानी बरतना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल, कई प्रकार की गंभीर समस्याएं के हृदय रोग का जोखिम बढ़ा देता हैं।  

बच्चों और वयस्कों में बढ़ रही कोलेस्ट्रॉल की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी गंभीर मान रहे हैं। शहरी और ग्रामीण दोनों ही जगहों में इस तरह के मामले देखे जा रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों के लिए प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है, बच्चों में इसका खतरा और भी हानिकारक हो सकता है। बच्चों में समय के साथ कम होती शारीरिक गतिविधि और जंक फूड्स का बढ़ता सेवन इसके लिए प्रमुख कारण  है। 20 साल से कम आयु वालों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या उनमें अगले एक-दो दशक में हृदय रोग विकसित होने के जोखिम को कई गुना तक बढ़ा देती है। इस तरह के जोखिमों को बढ़ाने के लिए देर से भोजन, देर रात तक जागना और सुबह देर तक सोना और शारीरिक गतिविधियों में कमी यह सब शामिल हैं।

यह भी देखें 

तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन से ​हार​ मान गए पुलिस और वन अधिकारी

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें