28 C
Mumbai
Sunday, September 22, 2024
होमन्यूज़ अपडेटशक्ति कानून को लेकर केंद्र सरकार ने मांगी जानकारी

शक्ति कानून को लेकर केंद्र सरकार ने मांगी जानकारी

विधान परिषद में गूंजा भंडारा दुष्कर्म मामला

Google News Follow

Related

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कठोर सजा दिलाने वाले शक्ति फौजदारी कानून के कुछ बिंदुओं के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ जल्द ही अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजेंगे।

विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। मंगलवार को सदन में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने नियम 97 के तहत अल्पकालीन चर्चा के माध्यम से भंडारा दुष्कर्म की घटना का मुद्दा उठाया था। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए 31 जनवरी 2022 को भेजा गया है। शक्ति कानून केंद्र सरकार के लगभग 8 मंत्रालयों के पास आवश्यक स्वीकृति के लिए जाएगा। इसलिए इन आठ मंत्रालयों को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति कानून को मंजूरी के लिए आवश्यकता पड़ी तो मैं खुद दिल्ली जाऊंगा। इस बीच उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भंडारा दुष्कर्म मामले की एसआईटी जांच चल रही है। पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उसकी सर्जरी की जाएगी। पीड़िता को मनोधैर्य योजना का प्राथमिक लाभ दिया जा चुका है।

दो पुलिस अधिकारी निलंबित: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भंडारा दुष्कर्म मामले में लाखनी पुलिस स्टेशन के दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। इसके एक महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार मामले को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) है। पुलिस और अस्पताल को इस एसओपी का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुणे के मावल में सात वर्षीय बच्ची के साथ अत्याचार कर हत्या मामले का आरोपी 24 साल का युवक पोर्न एडिक्ट है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की है। इस बीच उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड के कार्यक्रम में जाने वाली महिला के साथ हुई मारपीट की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें 

बिलकिस बानो मामला: 11 दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

विधान मंडल सत्र ​के​ बीच​​ MVA की बैठक​ में उद्धव ठाकरे ​ने लिया हिस्सा!​​

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें