30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमबॉलीवुडफिल्म लाल सिंह चड्ढा को बैन करने की मांग

फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बैन करने की मांग

बंगाल में फिल्म को बैन करने की मांग

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा लगातार विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर शुरू हुए बायकॉट ट्रेंड के चलते लगभग सभी ने इस फिल्म का बहिष्कार किया। जिसकी वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा इस साल की बड़ी फिल्मों में से थी, जिसे लेकर आमिर खान ही नहीं बल्कि फिल्म के मेकर्स और उनके फैंस को भी काफी उम्मीदें थीं। बावजूद इसके यह फिल्म बुरी तरह से पीट गई।  

परंतु इस फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ कोलकाता में जनहित याचिका दायर की गई है। जिसमें फिल्म को लेकर शांति भंग का आरोप लगाया गया। इसके बाद बंगाल में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। जल्द ही इस मामले में मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा सुनवाई की जाएगी। दरअसल, प्रतिबंध की मांग को लेकर विवादों में आई फिल्म पर आरोप है कि वह बंगाल में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ सकता है। यह याचिका एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने दायर की है। कहा जा रहा है कि फिल्म में आर्मी को ठीक से प्रस्तुत नहीं किया गया है। 

अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, रिलीज के बाद भी फिल्म की कमाई में कोई खास मुनाफा देखने नहीं मिल रहा है। आमिर खान इस फिल्म के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इस फिल्म के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान के अलावा मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य भी हैं।  

यह भी देखें 

डिलीवरी बॉय की बदली किस्मत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें