28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीतिनूपुर शर्मा को समर्थन: सर से तन जुदा कहने वालों को राज ठाकरे...

नूपुर शर्मा को समर्थन: सर से तन जुदा कहने वालों को राज ठाकरे की चुनौती 

राज ठाकरे ने पैगम्बर साहब पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा की गई विवादित टिप्पणी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक कई बार हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया है। लेकिन उससे कोई मांगने के लिए नहीं कहा।   

Google News Follow
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने पैगम्बर साहब पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दी गई विवादित टिप्पणी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक कई बार हिन्दू देवी देवताओं का अनादर और अपमान किया है। उन्होंने वही बात कही जो जाकिर नाइक ने पहले कही थी। लेकिन उससे कोई मांगने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने नूपुर शर्मा को माफ़ी मांगने के लिए कहा ,लेकिन मै उनका समर्थन करता हूं। इस दौरान उन्होंने महाविकास अघाड़ी गठबंधन को भी आड़े हाथों लिया।

इस दौरान ओवैसी बंधुओं के बारे में कहा ये लोग हमारे देवी देवताओं को मनहूस कहते हैं। कैसे कैसे नाम रखते हैं?उन्होंने कहा कि क्या हमारे देवी देवता मनहूस हैं ? उन्होंने  राज्य की राजनीति पर भी अपनी बात कही। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी और अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान ही देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने की बात कर रहे थे तो उस समय ही शिवसेना को आपत्ति जतानी चाहिए थी। बाद में क्यों ?

उन्होंने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के दावे को नकारते हुए कहा कि जब बाला साहेब ठाकरे थे तभी यह निर्णय हुआ.था कि जिस किसी पार्टी के ज्यादा विधायक रहेंगे उसी पार्टी का सीएम उम्मीदवार होगा। उस निर्णय को कैसे बदल सकते हो? वह बंद कमरे में। राज ठाकरे ने कहा कि ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा … को मोहम्मद इकबाल ने लिखा था. उन्होंने कहा एक मुस्लिम लेखक ने यह बात कहा था कि सारे जहां से हमारा हिन्दोस्तां  अच्छा है। इतना ही एक मुस्लिम हिन्दुस्तान कहता है जबकि हम भारत या इंडिया कहते हैं।
 ये भी पढ़ें 

विष्णुपद​ मंदिर मामला:​ भाजपा ने नीतीश कुमार​ से की माफ़ी की मांग ​

मस्क के खिलाफ ट्विटर का एक्शन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें