29 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान में ​प्रलयकारी बाढ़: 1300 मरे, 5 लाख लोग विस्थापित

पाकिस्तान में ​प्रलयकारी बाढ़: 1300 मरे, 5 लाख लोग विस्थापित

पाकिस्तान का बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिण में सिंध प्रांत ​​पूरी तरह से जल मग्न हो गया ​हैं।

Google News Follow

Related

पाकिस्तान में ​इन दिनों प्रलयकारी ​बाढ़ के​ कारण अब​ तक 1300 नागरि​कों की मौत हो​ चुकी​​ हैं​और 5 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा हैं​। सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग बड़े पैमाने पर बचाव कार्य कर रहा है|​​ पिछले 24 घंटे में बाढ़ से 24 लोगों की मौत हुई है​| पाकिस्तान का बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिण में सिंध प्रांत ​पूरी तरह से जल मग्न हो गया ​हैं।

पाकिस्तान के जियो न्यूज ने बताया है कि सिंध प्रांत में 180, खैबर पख्तूनख्वा में 138 और बलूचिस्तान में 125 लोगों की मौत हुई है। इस बाढ़ से 14 लाख घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में सात लाख से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। दुनिया के कई देश इस संकट में पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं|

फ्रांस ने शनिवार को विशेष विमान से पाकिस्तान को सहायता भेजी है। एक अंतरराष्ट्रीय संगठन पाकिस्तान में हुए नुकसान का सर्वे कर रहा है|​​ अनुमान है कि इस बाढ़ से करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान सरकार की मंत्री शाजिया मारी ने जानकारी दी है कि 723 हजार 7 लाख 23 हजार परिवारों को 25 हजार की नकद सहायता दी गई है| मरी ने कहा कि ‘बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम’ के तहत पीड़ितों की मदद की जा रही है।

बलूचिस्तान,खैबर पख्तूनख्वा और सिंध प्रांत के करीब पांच लाख लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। इस बाढ़ ने पाकिस्तान के एक तिहाई हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे करीब 33 लाख लोग आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं।

​यह भी पढ़ें-​

एशिया कप 2022- दूसरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 का मुकाबला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें