28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमबिजनेस2047 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत- बीपीआर सुब्रमण्यम

2047 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत- बीपीआर सुब्रमण्यम

देश के आयात में बढ़ोतरी  

Google News Follow

भारत के केंद्रीय वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को आयात और निर्यात से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए जानकारी दी हैं। बता दें कि देश का अगस्त महीने में आयात 37 प्रतिशत से बढ़कर 61.68 बिलियन अमेरिकी डाॅलर हो गया है। जबकि इस महीने निर्यात का आंकड़ा 33 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। सरकार की ओर से जारी इन आंकड़ों के अनुसार भारत का व्यापार घाटा अगस्त महीने में बढ़कर 28.68 बिलियन डॉलर हो गया है। 

वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने दावा किया कि कुछ ही वर्षों के भीतर भारत विश्व स्तर पर शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सुब्रमण्यम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 के लिए रोडमैप हमें दिखाया है, इससे स्पष्ट है कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा। उस वक्त भारत देश दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं में होगा। 

वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि 2021 के मुकाबले इस अवधि में निर्यात 17% अधिक है। इसके चलते साल के अंत तक 450-470 बिलियन डॉलर तक का निर्यात हम कर पाएंगे, 2021 के मुकाबले ये वस्तुओं के संबंध में 40-50 बिलियन डॉलर ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सेवाओं के संबंध में हम लोग 95 बिलियन डॉलर का निर्यात कर चुके हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले 26% ज्यादा है। हर महीने लगभग 25 बिलियन डॉलर की सेवाओं का निर्यात किया जाता हैं। ऐसे में विश्वास है कि साल के अंत तक 300 बिलियन डॉलर का निर्यात कर पाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के दहाई अंकों में बने रहने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति मजबूत है। जिसके बाद जीडीपी वृद्धि को लेकर सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में देश में मंदी का खतरा नहीं है। 

ये भी देखें 

गुड बाय का पोस्टर रिलीज 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें