28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडगुड बाय का पोस्टर रिलीज 

गुड बाय का पोस्टर रिलीज 

अमिताभ बच्चन पतंग उड़ाते नजर आ रहे

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

79 वर्षीय अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म गुडबाय का पोस्टर रिलीज किया गया है। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन को काम करते देखने हर किसी के लिए आश्चर्य से काम नहीं होगा। इस फिल्म पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना हैं। यह उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म है। बताया जा रहा है यह फिल्म फेमिली ड्रामा है। पोस्टर में अमिताभ बच्चन पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं जबकि रश्मिका मंदाना उनके बगल पतंग की और देख रही हैं और हाथ में मांझा पकड़े हुए हैं।

इस पोस्टर को अमिताभ बच्चन के ट्वीटर अकाउंट से रिलीज किया गया है। जिसमें कैप्शन लिखा है कि  परिवार का साथ है सबसे ख़ास। जब कोई नहीं रहता पास। तब इनका रहता है अहसास।  गुडबाय आपके नजदीकी सिनेमाघरों में सात अक्टूबर को रिलीज होगी। जबकि रश्मिका मंदाना  ने इसी पोस्टर को शेयर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि पापा और मै आ रहे हैं आपके परिवार से मिलने सात अक्टूबर को।

इस  फिल्म में अमिताभ बच्चन और फिल्म पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पवैल गुलाटी और सुनील ग्रोवर भी हैं। इस फिल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया है। जबकि फिल्म एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इस फिल्म के संगीत की बात करें तो संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। वैसे भी अमिताभ बच्चन आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र सबसे चर्चा में है।
ये भी पढ़ें 

आज सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें