31 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामासुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ

सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

200 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर केस में जहां एक तरफ जैकलीन फर्नांडीज ईडी के शिकंजे में फँसती नजर आई वहीं दूसरी तरफ फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही भी इस केस में फंसती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नोरा फतेही से तकरीबन 6 घंटे तक पूछताछ की। ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा के नेतृत्व में छह से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की टीम ने कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब 50 से ज्यादा सवाल किए गए। वहीं, ईओडब्ल्यू ने 12 सितंबर को एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है।

गौरतलब है कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेता नोरा फतेही, जैक्लिन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल पर करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने, तीनों को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे। यही कारण है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस मामले में दिल्ली पुलिस लीना को आरोपी बना चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस नोरा फतेही व जैक्लिन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार नोरा ने पूछताछ के वक्त सुकेश से बातचीत और मुलाकात की बात स्वीकार की है। साथ ही उन्होंने सुकेश से सिर्फ एक कार गिफ्ट के तौर पर लेने की बात को भी स्वीकार किया। नोरा का कहना है कि इसके अलावा उन्होंने सुकेश से कुछ नहीं लिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नोरा फतेही की ज्यादा भूमिका सामने नहीं आ रही है।

ये भी देखें 

अजित डोभाल मुंबई दौरे पर, राजनीति गलियारे में लग रहे कई कयास ?  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें