26.8 C
Mumbai
Saturday, July 4, 2026
होमक्राईमनामाMP​ ​​में​ लव जिहाद ​: ​धर्म​ बदलो शादी करो​, दी धमकी, चढ़ा...

MP​ ​​में​ लव जिहाद ​: ​धर्म​ बदलो शादी करो​, दी धमकी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

मध्य प्रदेश में ​इस​ तरह से लड़कियों को फंसाकर उसका ​​धर्म परिवर्तन और विशेष रूप से शादी के लिए 10 साल की कैद की सजा है।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश में एक हिंदू लड़की को धर्म परिवर्तन और शादी के लिए धमकाने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है| हालांकि इस मामले में आरोपी एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें की आरोपी द्वारा एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा को अपना धर्म परिवर्तित और शादी नहीं करने पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी गयी थी। यही नहीं आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से युवती का पीछा कर रहा था।

​जानकारी के अनुसार ​22 साल के इस युवक का नाम मोनू मंसूरी है। सोमवार को उसने लड़की को रोका और उस पर फूल फेंके। यह सब मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ। आरोपी मोनू मंसूरी और पीड़िता​ ​एक ही गांव की रहने वाली है।  ​किसी तरह उसे लड़की का मोबाइल नंबर मिल गया ​​था|​​ इसके​ बाद​ एक व्हाट्सएप संदेश भेजा था​,​ जिसमें उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने शादी का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया तो वह उसे जान से मार देगा। लड़की द्वारा पुलिस ​में ​शिकायत की​ ​गई​| ​

मीडिया से बात करते हुए लड़की ने कहा, ‘वह एक मुस्लिम युवक है। उसने मेरा हाथ पकड़ा और मुझ पर चिल्लाया। उसने मुझ पर फूल फेंके और कहा कि वह तुम्हें मार डालेगा। उसने सोशल मीडिया पर बंदूक पकड़े हुए उसका एक वीडियो भेजा।पुलिस के मुताबिक, ”मोनू मंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है|मध्य प्रदेश में इस​ तरह से लड़कियों को फंसाकर उसका ​​धर्म परिवर्तन और विशेष रूप से शादी के लिए 10 साल की कैद की सजा है।

​पुलिस ने कहा कि मोनू मंसूरी पीछा कर रहा था और जब फूल फेंके तो लड़की ने मदद मांगी थी। भागने से पहले आरोपी ने लड़की का धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उस पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी| लड़की ने हिंदू संगठनों से भी मदद मांगी है।
यह भी पढ़ें-

एशिया कप क्रिकेट : ​​PAK​ ​और AFGH ​खिलाड़ी ​​मैदान में ​ही​ भिड़े ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें