29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत को बड़ा झटका, पाकिस्तान और श्रीलंका फाइनल में

भारत को बड़ा झटका, पाकिस्तान और श्रीलंका फाइनल में

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से शिकस्त दी

Google News Follow

एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही फाइनल में उसकी जगह पक्की हो गई है। बता दें कि साल 2014 के बाद पाकिस्तान पहली बार एशिया कप के फाइनल में खेलेगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच का खेल बहुत ही रोमांचक था। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 129 रन बनाए थे। जिसके बाद पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी साथ ही उनके पास सिर्फ 1 विकेट थे। उसके बाद नसीम शाह ने 20 वें ओवर में फजहलहक फारुकी के शुरुवाती दो गेंदों पर छक्के लगा दिए। और बड़े ही आसानी से इस मैच को अपने नाम कर लिया।  

वहीं अफगानिस्तान फाइनल की रेस से बाहर हो गया है। उसके साथ-साथ भारत की उम्मीदें भी समाप्त हो गई हैं। भारत और अफगानिस्तान में आज सिर्फ औपचारिक मैच होगा। अंक तालिका में चार अंकों के साथ श्रीलंका पहले और इतने ही अंकों के साथ पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। अब दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले शुक्रवार को सुपर 4 में भी दोनों टीम का आमना- सामना होगा।   

अफगानिस्तान के लिए इब्राहीम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। राशिद खान ने 15 गेंद पर नाबाद 18 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 10 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस उरफ ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन शादाब खान और मोहम्मद नवाज को एक-एक सफलता मिली।  

बात यदि पाकिस्तान खिलाड़ियों कि करें तो शादाब खान ने 36, इफ्तिखार अहमद ने 30, मोहम्मद रिजवान ने 20 और आसिफ अली ने 16 रन बनाए। नसीम शाह चार गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। बाबर आजम इस मैच में खाता नहीं खोल पाएं। अफगानिस्तान के खिलाफ फारुकी और फरीद अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं राशिद खान को दो सफलता मिली।  

जीत और हार दोनों को स्वीकार कर पाना आसान नहीं है। एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान और पाकिस्‍तान के मुकाबले से यह साफ हो गया। यह मैच रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक गया। बाजी किसी भी ओर पलट सकती थी। जाहिर है, दोनों तरफ के फैन्‍स परेशानी में थे मगर मैच के बाद जो हुआ, वह क्रिकेट की भावना के ठीक उलट है। अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के फैन्‍स के बीच मैदान से शुरू हुई झड़प आगे चलकर मारपीट में बदल गई।

ये भी देखें 

आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने वाला कौन?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें