28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआतंकी याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने वाला कौन?

आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने वाला कौन?

भाजपा प्रवक्ता का आरोप, उद्धव के सीएम रहते कब्र पर लगे संगमरमर

Google News Follow

मुंबई बम कांड मामले फांसी पर चढ़ाए गए आतंकी याकूब मेमन को एक समुदाय विशेष के लोग शहीद बनाने में जुटे हैं। मुंबई में जिस जगह पर उसे दफनाया गया था, वहा मजार बनाने की कोशिश की है। भाजपा की तरफ से यह मामला सामने लाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने कब्रिस्तान में पहुंच कर लाइटिंग हटा दी है।

इसके पहले प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राम कदम ने ट्वीट कर कहा था की जिस वक्त उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, उस समय पाकिस्तान के इशारे पर मुंबई में 1993 बम कांड में शामिल खूंखार आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मजार में तब्दील कर दिया गया।यही है इनका मुंबई से प्यार , यही है इनकी देशभक्ति ? कदम ने कहा की इसके लिए उद्धव ठाकरे और शरद पवार व राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि, ये कब्र किसी पीरबाबा की नहीं बल्कि 93 मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार याकूब मेमन की है। एक गुनहगार की कब्र को सफेद मार्बल लगाकर मजार बना दी गई है।

सवाल उठ रहा है कि 93 ब्लास्ट के गुनहगार के कब्र की ऐसी साज-सज्जा क्यों? बता दें कि 12 मार्च 1993 को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इशारे पर मुंबई में सीरियल बम धमाके किए गए थे. जिसमें 257 लोगों की मौत हो गई थी और 700 लोग घायल हो गए थे। 93 ब्लास्ट मामले में फांसी पा चुके याकूब मेमन को मरीन लाइंस में दफनाया गया था। इस कब्र के चारो तरफ लाइट लगाने और कब्र को सजाने का विवाद सामने आने के बाद गुरुवार की सुबह मुम्बई पुलिस ने क़ब्र की जगह पहुंच कर लाइट हटा दिया।

कौन था याकूब मेमन:याकूब मेमन 93 मुंबई ब्लास्ट मामले में दोषी पाया गया था। उसे 2015 में फांसी की सजा दी गई थी। जिसके बाद उसे 30 जुलाई 2015 को दक्षिण मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

ये भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्तव्य पथ का करेंगे उद्घाटन 

​’आप नेता संजय सिंह की’गुंडागर्दी’​ कैमरे के सामने उपराज्यपाल के​​​ ​नोटिस ​​को ​​​​फाड़ा ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें