29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीतिCM शिंदे ने हरिवंश राय बच्चन की कविता से परिवारवाद पर साधा...

CM शिंदे ने हरिवंश राय बच्चन की कविता से परिवारवाद पर साधा निशाना 

'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे...

Google News Follow
बीकेसी मैदान में दशहरा रैली से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है। इस ट्वीट से उन्होंने एक तरह से परिवार पर निशाना साधा है। सीएम शिंदे का यह दांव सही मायने उद्धव ठाकरे की दुखती रग पर अपना हाथ रख दिया है। यह ट्वीट हरिवंश राय बच्चन की कविता है। जिसमें लिखा गया है कि ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे: हरिवंश राय बच्चन।

बात दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर राजनीति में परिवार को बढ़ाने का आरोप लगता रहा है। इससे पहले शिवसेना के मुखिया बाला साहेब ठाकरे थे। कहा जाता है कि बाला साहेब ठाकरे शिवसेना बागडोर उद्धव ठाकरे को सौंपने के इच्छुक थे। इसलिए राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़कर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना पार्टी बनाई।

एक बार फिर कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे में दशहरा रैली में अपने छोटे बेटे तेजस ठाकरे को राजनीति में लांच करेंगे। इससे पहले भी आदित्य ठाकरे को भी दशहरा रैली में लांच किया गया था। शिवसेना पर परिवारवाद का आरोप लगता रहा है। ऐसे में सीएम शिंदे का यह ट्वीट महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा सकता है। सीएम शिंदे इस ट्वीट से एक तीर से कई निशाने साधे हैं। आने वाले समय शिंदे की लोकप्रियता में इजाफा हो सकता है। वहीं, रैली  की बात करें तो कार्यकर्ताओं का दोनों मैदान में आना शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें 

 

दशहरा रैली से पहले ही भिड़े शिंदे-ठाकरे गुट के कार्यकर्ता 

​महबूबा मुफ्ती ने अमित शाह पर कसा तंज कहा, ड्रम रोल और मैं यहां हूं

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें