36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का 96 फीसदी मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का 96 फीसदी मतदान

 19 अक्टूबर को परिणाम की घोषणा

Google News Follow

Related

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय तिलक भवन में वोट डाले गए। इस चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के 561 मतदाताओं में से 542 यांनी 96% सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मतदान में पोस्टल वोटिंग भी शामिल है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय तिलक भवन और मुंबई कांग्रेस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान हुआ। यह चुनाव राज्य चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर पूर्व केंद्रीय मंत्री पल्लम राजू, सहायक चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर दिनेश कुमार, नरेंद्र रावत और  कृष्णा पूनिया की देखरेख में संपन्न हुआ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी बारकोडेड पहचान पत्र और फोटो पहचान पत्र की जांच के बाद ही मतदाता को प्रवेश दिया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चूंकि कुछ क्षेत्रीय प्रतिनिधि भारत जोड़ी यात्रा में भाग ले रहे थे, उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा शिविर मतदान केंद्र पर मतदान किया। साथ ही कुछ क्षेत्रीय प्रतिनिधि अन्य राज्यों में चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं।उन्होंने वहां मतदान किया है। नागपुर जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के चुनाव क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने पोस्टल मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर दो उम्मीदवार हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर पोलिंग एजेंट, राज्य चुनाव अधिकारी और  सहायक चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में मत पेटियों को सील कर दिल्ली रवाना कर  दिया गया । दिल्ली में 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। मुंबई कांग्रेस की ओर से कुल 229 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। 8 प्रतिनिधि निजी कारणों की वजह से अनुपस्थित थे, इसलिए वे मतदान नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें 

19 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का आएगा नतीजा, 96% मतदान

​बैंक घोटाला ​मामला​:​ ​​​बढ़ सकती है ​अजीत पवार की मुश्किलें ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,987फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें